गर्मियों का मौसम जितना तपता है, उतना ही शरीर को थका देता है। खासकर दोपहर के समय चलने वाली गर्म हवाएं, जिसे हम लू कहते हैं, सेहत के लिए बहुत खतरनाक साबित हो सकती हैं। लू लगने से तेज बुखार, कमजोरी, चक्कर आना, सिर दर्द, डिहाइड्रेशन जैसी समस्याएं हो जाती हैं। अगर समय रहते सही उपाय ना किए जाएं, तो तबियत और भी बिगड़ सकती है। लेकिन घबराइए नहीं, क्योंकि राहत के लिए आपको किसी महंगी दवा की नहीं, बल्कि कुछ देसी घरेलू नुस्खों की जरूरत है।
इस लेख में हम आपको बताएंगे 6 ऐसे आसान घरेलू उपाय (Home Remedies), जिनकी मदद से आप लू से बच सकते हैं और अपनी सेहत को इस गर्मी में भी फिट रख सकते हैं। आइए जानते हैं लू से बचने के यह देसी और असरदार नुस्खे।
कच्चे आम का पना पीना न भूलें
शरीर को ठंडक देने का देसी तरीका
कच्चे आम से बना पना लू से बचाने का सबसे प्रभावशाली घरेलू उपाय है। इसे पीने से शरीर अंदर से ठंडा रहता है और हीट स्ट्रोक की आशंका कम हो जाती है। एक गिलास ठंडे पानी में उबले कच्चे आम का गूदा, पुदीना, काला नमक और चीनी मिलाएं। दोपहर में इसका सेवन ज़रूर करें।
प्याज़ का रस लू से दे राहत
गर्म हवा से बचने का पुराना नुस्खा
प्याज़ को नाभि या कान के पीछे लगाना लू से बचाता है। इससे शरीर का तापमान बैलेंस में रहता है। साथ ही इसे सलाद के रूप में खाना भी फ़ायदेमंद है। बहुत से घरों में अब भी गर्मियों में प्याज़ जेब में रखकर बाहर निकलने की परंपरा है।
छाछ से पाएं पेट की ठंडक

डाइजेशन भी सुधरे, लू भी न लगे
छाछ यानी Buttermilk न केवल शरीर को ठंडक देती है बल्कि पेट की गर्मी को भी शांत करती है। इसमें काला नमक और भुना जीरा मिलाकर पीने से लू लगने की संभावना घटती है। ये एक परफेक्ट समर कूलर है जो डाइजेशन को भी बेहतर करता है।
नारियल पानी से करें Hydrate
इलेक्ट्रोलाइट्स से भरपूर नैचुरल ड्रिंक
गर्मी में डिहाइड्रेशन सबसे बड़ा खतरा होता है। नारियल पानी एक नैचुरल हाइड्रेटिंग ड्रिंक है जिसमें इलेक्ट्रोलाइट्स होते हैं जो शरीर को ऊर्जा देते हैं। रोज़ाना एक नारियल पानी का सेवन लू से बचाव के लिए काफी है।
खस का शरबत जरूर आज़माएं
शरीर को ठंडक और फ्रेशनस दोनों
खस का शरबत शरीर को ठंडा रखने का शानदार देसी तरीका है। यह शरीर को अंदर से ठंडा करता है और लू लगने से बचाता है। इसे आप दिन में एक बार ठंडे पानी में मिलाकर पिएं।
तुलसी और गुलाब जल का प्रयोग
गर्मी से लड़ने की शुद्ध देसी तकनीक
तुलसी के पत्तों का रस और कुछ बूंदे गुलाब जल मिलाकर पीने से शरीर में ताजगी और ठंडक बनी रहती है। यह उपाय लू से बचाने के साथ-साथ शरीर की इम्युनिटी को भी मजबूत करता है।
अगर गर्मियों में लू लगने के कारण दस्त हो गए हैं, तो इन घरेलू नुस्खों से पाएं राहत।